Move to Jagran APP

चीन के परमाणु हथियारों के जखीरे से अमेरिका चिंतित, सैटेलाइट फोटो की मदद से नई जानकारी सार्वजनिक की

इतिहास गवाह है कि चीन ने रूस और अमेरिका के मुकाबले हमेशा छोटे परमाणु हथियार ही बनाए हैं। चीन इसे न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता की मिसाइल रक्षा प्रणाली कहता है। यानी की चीन के पास जवाबी हमले के लिए पर्याप्त परमाणु हथियार हैं।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Fri, 07 Jan 2022 06:11 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jan 2022 06:11 PM (IST)
चीन के परमाणु हथियारों के जखीरे से अमेरिका चिंतित, सैटेलाइट फोटो की मदद से नई जानकारी सार्वजनिक की
चीन के परमाणु हथियार बढ़ कर 350 से अधिक हैं (फाइल फोटो)

वाशिंगटन, एएनआइ। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने अपने परमाणु हथियारों का बहुत तेजी से विस्तार किया है। इस रिपोर्ट से अमेरिका की चिंता बढ़ गई है और विश्व में इस पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अमेरिका ने पिछले साल सैटेलाइट फोटो की मदद से यह नई जानकारी सार्वजनिक की है। रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि चीन बड़े ही नाटकीय ढंग से अपने परमाणु हथियारों को बढ़ाता जा रहा है।

loksabha election banner

द नेशनल इंटरेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार चीन का रुख परमाणु हथियारों को लेकर भी विस्तारवादी ही है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने अक्टूबर में अंतरिक्ष आधारित परमाणु हथियार का परीक्षण किया था। साथ ही इस बात का संकेत दिया था कि अमेरिका की सीमित क्षमता वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली के मुकाबले के लिए अन्य हथियारों पर भी काम कर रहा है।

चीन के पास हैं जवाबी हमले के लिए पर्याप्त परमाणु हथियार

इतिहास गवाह है कि चीन ने रूस और अमेरिका के मुकाबले हमेशा छोटे परमाणु हथियार ही बनाए हैं। चीन इसे न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता की मिसाइल रक्षा प्रणाली कहता है। यानी की चीन के पास जवाबी हमले के लिए पर्याप्त परमाणु हथियार हैं। चीन की परमाणु हथियार का पहले नहीं इस्तेमाल करने की नीति है। यानी कि वह पहले इसका इस्तेमाल नहीं करेगा और केवल जवाबी कार्रवाई करेगा। इसलिए मौजूदा समय में चीन का परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाने से उसकी नीति को लेकर दुनिया का संशय बढ़ गया है।

और कितने हथियार जुटाना चाहता है चीन

वर्ष 2021 में आखिर में प्रकाशित दो रिपोर्टो में कहा गया है कि सैन्य और सुरक्षा से जुड़े चीन के परमाणु हथियारों के संदर्भ बदल गए हैं। अब सवाल उठता है कि चीन के पास कितने परमाणु हथियार हैं और वह और कितने हथियार जुटाना चाहता है।

वर्ष 2027 तक 700 व 2030 तक एक हजार परमाणु हथियार होने का अनुमान

अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार चीन के पास वर्ष 2020 तक कम तीव्रता वाले 200 से अधिक परमाणु हथियार हैं। परमाणु वैज्ञानिकों का मानना है कि यह हथियार अब बढ़ कर 350 से अधिक हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की इस प्रगति को देखते हुए वर्ष 2027 तक उसके पास 700 से अधिक परमाणु हथियार होने का अनुमान है। जबकि 2030 तक कम से कम एक हजार परमाणु हथियार हो जाएंगे।

एक अमेरिकी थिंक टैंक की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के पास 1550 परमाणु हथियार सक्रिय तैनाती में हैं जबकि इससे भी अधिक रिजर्व में रखे हैं। लेकिन चीन के पास अभी भी उससे काफी कम परमाणु हथियार हैं। हालांकि वह अपनी परमाणु क्षमता बढ़ाने में लगातार जुटा हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.