अमेरिका सांसद का पाकिस्तान के लिए नया 'पाठ्यक्रम', बोले- आतंकियों पर करो कड़ी कार्रवाई
Pulwama terror Attack के बाद भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद एमी बैरा ने पाकिस्तान को खुला पत्र लिखकर साफ तौर पर आंतकी संगठनों को रोकने का निर्देश दिया है।
वाशिंगटन, पीटीआई। Pulwama Terror Attack के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव का माहौल है, तो वहीं विश्व स्तर में भी दोनों देशों को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। पाकिस्तान जिस तरह से आंतकियों का सहारा लेकर भारत में अशांति फैला रहा है, उसे लेकर अमेरिकी संसद में भी पाकिस्तान के खिलाफ अब सवाल उठाए जा रहे हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कड़े शब्दों में कहा कि पाकिस्तान को अपने आंतकवाद पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलगाववाद को खत्म करना होगा, इसके साथ ही अमेरिका ने पाकिस्तान की सरजमीं पर फैले आंतकी संगठनों पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है।
अमेरिकी विदेश मामलों के चेयरमैन एमी बेरा ने पाकिस्तान के आंतकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को यूनाइटेड नेशन में विश्व आंतकी घोषित किए जाने पर जोर दिया है। इसके साथ ही भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद एमी बैरा ने पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को अपनी अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए सलाह देते हुए जल्द से जल्द पाकिस्तान में फैले आंतकी संगठनों को खत्म करने को कहा है। एमी बेरा ने 'पाकिस्तान के लिए एक नया पाठ्यक्रम' टाइटल से खुला पत्र लिखते हुए आंतकवाद पर रोक लगाने की सलाह दी है।
कैलिफोर्निया से चार बार के भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद एमी बैरा ने पाक द्वारा Indian Air Force के पायलट अभिनंदन को रिहा किए जाने पर पाकिस्तान का ये सही कदम बताया है। इसके साथ ही 'पाकिस्तान के लिए नया पाठ्यक्रम' खुले पत्र में उन्होनें पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को दोनों देशों के बीच अच्छे संबध बनाए जाने पर भी जोर दिया है। एमी बेरा ने पाकिस्तान को 2008 मुंबई आंतकी हमले की याद दिलाते हुए पाकिस्तान के प्रमुख आंतकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा को को पाकिस्तान के लिए ही खतरनाक बताया है।