बच्चों के यौन शोषण के आरोपित को अमेरिका में 600 साल की सजा
आरोप के मुताबिक मिलर ने 2014 से फरवरी 2019 के बीच यौन शोषषण के लिए कई बच्चों को प्रलोभन दिया। इनमें से दो बच्चे चार वषर्ष से भी कम आयु के थे। मिलर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में बच्चों की 102 पोर्नोग्राफिक तस्वीरें भी मिली हैं।
वाशिंगटन, एजेंसी। बच्चों के यौन शोषषण के एक आरोपित को अमेरिका में 600 साल की सजा सुनाई गई है। अमेरिकी डिस्टि्रक्ट जज स्कॉट कूगलर ने 32 वषर्षीय आरोपित मैथ्यू टेलर मिलर को बच्चों का यौन शोषषण करने के कई आरोपों का दोषी पाया। फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन ([एफबीआइ)] के स्पेशल एजेंट जॉनी शार्प जूनियर ने एक बयान जारी कर कहा 'मिलर ने जिन अपराधों को स्वीकार किया है वे न सिर्फ परेशान करने वाले हैं बल्कि बेहद घृणित हैं।उसके कृत्यों ने इन बच्चों का बचपन छीन लिया है।'
आरोप के मुताबिक, मिलर ने 2014 से फरवरी, 2019 के बीच यौन शोषण के लिए कई बच्चों को प्रलोभन दिया। इनमें से दो बच्चे चार वर्ष से भी कम आयु के थे। मिलर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में बच्चों की 102 पोर्नोग्राफिक तस्वीरें भी मिली हैं। मिलर को अक्टूबर, 2019 में दोषी पाया गया था।
पाकिस्तान में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के संदिग्ध की हुई पहचान
पाकिस्तान में राजमार्ग पर एक महिला के साथ उसके तीन बच्चों के सामने सामूहिक दुष्कर्म मामले के संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक शाहबाज गिल ने शनिवार को ट्वीट किया, पंजाब के मुख्यमंत्री, पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक और लाहौर के पुलिस प्रमुख को बधाई। एक संदिग्ध के डीएनए का मिलान हो गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान में गुज्जरपुरा इलाके में एक महिला की कार में ईधन खत्म हो गया या उसमें खराबी आ गई। राजमार्ग पर वह मदद का इंतजार कर रही थी। इसी बीच दो डाकुओं ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मेडिकल रिपोर्ट से भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इस घटना से देशभर में आक्रोश फैल गया। लाहौर, इस्लामाबाद और देश के अन्य हिस्सों में अपराधियों को पकड़ने और उन्हें सजा देने के लिए लोगों ने प्रदर्शन किया। इस तरह प्रदर्शन किया गया।