Move to Jagran APP

अमेरिका: जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर प्रदर्शन कर रहे 533 लोग गिरफ्तार

प्रदर्शनकारियों ने कई जगह आगजनी की। वाहनों में तोड़फोड़ आगजनी के साथ सरकारी संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया गया।

By Neel RajputEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 09:31 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 09:31 AM (IST)
अमेरिका: जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर प्रदर्शन कर रहे 533 लोग गिरफ्तार
अमेरिका: जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर प्रदर्शन कर रहे 533 लोग गिरफ्तार

लॉस एंजिलिस, आइएएनएस। पुलिस हिरासत में एक अश्वेत व्यक्ति जार्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन में 533 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार और शनिवार को हुए हिंसक प्रदर्शन से संबंधित है। बता दें कि यहां कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं इस दौरान कई जगह प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जबर्दस्त भिड़ंत भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने कई जगह आगजनी की। वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी के साथ सरकारी संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया गया हैै।

prime article banner

शिन्हुआ न्यूज ने लॉस एंजिलिस पुलिस के हवाले से बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से 18 को उनकी अपनी पहचान पर रिहा कर दिया गया है। विभाग ने कहा है कि वह कल रात के विरोध गतिविधियों के दौरान हुए संपत्ति के नुकसान की पूरी सीमा का आकलन करेगा। पुलिस के मुताबिक कई पुलिस वाहनों के साथ बर्बरता की गई, और कई डाउनटाउन व्यवसाय क्षतिग्रस्त और लूट लिए गए।

लगातार 3-4 दिनों से अमेरिका के कई शहरों में लोग पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कई लोग 'आइ कांट ब्रीद' जैसे नारे भी लगाते दिखे। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने लॉस एंजिलिस शहर में उत्तर-दक्षिण रास्ते को भी कुछ समय के लिए रोक दिया था। इसके बाद बार-बार प्रशासन के आदेशों की अनदेखी कर रहे लोगों को पुलिस को गिरफ्तार करना पड़ा।

आरोपित पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की गर्दन दबाने वाले श्वेत पुलिस अधिकारी चेरेक चाउविन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी पर जॉर्ज की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। बता दें कि अश्वेत फ्लॉयड को एक दुकान में नकली बिल का इस्तेमाल करने के शक में गिरफ्तार किया गया था। चाउविन के साथ उन तीन अन्य पुलिस अधिकारियों को भी बर्खास्त किया गया है जो घटनास्थल पर उपस्थित थे। बता दें कि यदि चाउविन को जॉर्ज की हत्या का दोषी पाया जाता है तो उन्हें 12 साल से अधिक की जेल की सजा भुगतनी पड़ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.