Move to Jagran APP

35 मिनट तक शारीरिक गतिविधियों से कम हो सकता है फ्रैक्चर का खतरा

35 मिनट तक शारीरिक क्रियाएं करने वाली महिलाओं की कमर में फ्रैक्चर का खतरा 18 फीसद तक कम हो जाता है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 02 Mar 2020 10:09 AM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 10:09 AM (IST)
35 मिनट तक शारीरिक गतिविधियों से कम हो सकता है फ्रैक्चर का खतरा
35 मिनट तक शारीरिक गतिविधियों से कम हो सकता है फ्रैक्चर का खतरा

वाशिंगटन, प्रेट्र।  बैठे रहने की बजाय शरीर को ज्यादा से ज्यादा सक्रिय रखने से हमारी सेहत को काफी फायदा मिल सकता है। रोजाना शारीरिक गतिविधियों में व्यस्त रहने से बुजुर्गो में फ्रैक्चर (हड्डी टूटना) का खतरा कम हो सकता है। नए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने यह दावा किया है।

loksabha election banner

शोध में बताया गया है कि दिन में 35 मिनट तक घर का काम या अन्य शारीरिक क्रियाएं करने वाली महिलाओं की कमर में फ्रैक्चर का खतरा 18 फीसद तक कम हो जाता है। वहीं, शरीर के अन्य हिस्सों की हड्डियों में चोट का खतरा छह फीसद घटता है।

सबसे ज्यादा महिलाएं प्रभावित                  

अमेरिका के बफैलो स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ से जुड़े विशेषज्ञ जीन वेंडे ने कहा, 'शरीर के किसी भी हिस्से में फ्रैक्चर होना बुजुर्गो में आम है। इससे सबसे ज्यादा महिलाएं प्रभावित होती हैं। इसके चलते ना सिर्फ वह दूसरों पर निर्भर हो जाती हैं बल्कि उनकी मृत्यु का खतरा भी बढ़ जाता है।

शारीरिक काम से फ्रैक्चर जैसी समस्या से बचाव                       

शोधकर्ताओं ने कहा हमारा अध्ययन शीरीरिक गतिविधियों पर जोर देता है। अध्ययन में स्पष्ट तौर पर यह बात सामने आई है कि कुछ मिनटों का शारीरिक काम से फ्रैक्चर जैसी समस्या से बचा सकता है। इसीलिए बैठे रहने की बजाए हमेशा कुछ न कुछ काम करते रहता चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.