Move to Jagran APP

न्यूयॉर्क टाइम्स की 100 उल्लेखनीय किताबों में तीन भारतीयों की कृति शामिल, वैश्विक मंच पर बढ़ा देश का नाम

न्यूयॉर्क टाइम्स के पुस्तक समीक्षा संपादकों ने दुनिया भर में प्रकाशित कल्पना आधारित उपन्यास कविता और कथेतर साहित्य आदि की समीक्षा कर यह सूची तैयार की है। सूची में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक हरी कुंजरू की रेड पिल को भी शामिल किया गया है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 05:00 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 05:00 PM (IST)
न्यूयॉर्क टाइम्स की 100 उल्लेखनीय किताबों में तीन भारतीयों की कृति शामिल, वैश्विक मंच पर बढ़ा देश का नाम
भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक हरी कुंजरू की 'रेड पिल' को भी मिला स्थान

न्यूयॉर्क, प्रेट्र। प्रतिष्ठित समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स ने वर्ष 2020 की 100 उल्लेखनीय किताबों की सूची जारी की है। इसमें तीन भारतीय लेखकों की किताबें भी शामिल हैं। सूची में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का संस्मरण 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' भी शामिल है। सूची में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक हरी कुंजरू की 'रेड पिल' को भी शामिल किया गया है। उपन्यास में नायक को दुनिया के बारे में सर्वनाश की आशंका है, लेकिन उसकी पत्नी एक अधिक व्यवहारिक व्यक्ति है और वह राजनीतिक प्रक्रिया में विश्वास करती है। न्यूयॉर्क टाइम्स के पुस्तक समीक्षा संपादकों ने दुनिया भर में प्रकाशित कल्पना आधारित उपन्यास, कविता और कथेतर साहित्य आदि की समीक्षा कर यह सूची तैयार की है। 

loksabha election banner

सूची में जगह बनाने वाले भारतीय लेखक

मेघा मजूमदार: भारत में जन्मीं मेघा की किताब 'द बर्निग' को भी सूची में जगह मिली है। यह किताब भारतीय महानगर में आतंकवादी घटना पर आधारित है।

दीपा अनाप्परा: केरल में पली-बढ़ी दीपा की किताब 'जिन्न पेट्रोल ऑन द पर्पल लाइन' को भी सूची में जगह मिली है। भारतीय पत्रकार दीपा का यह पहला उपन्यास है, जिसमें नौ वर्ष का एक बच्चा अपने सहपाठी के गायब होने की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करता है। 

सामंत सुब्रमण्यम: सामंत तीसरे लेखक हैं, जिन्होंने इस सूची में अपनी जगह बनाई है। उन्हें यह सम्मान 'ए डॉमिनेंट कैरेक्टर: द रेडिकल साइंस एंड रेस्टलेस पॉलिटिक्स ऑफ जेबीएस हैलडेन' के लिए मिला है। सामंत यह किताब ब्रिटिश जीवशास्त्री और वामपंथी हैलडेन पर लिखी गई है। सुब्रमण्यम एक पत्रकार हैं और लंदन में रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.