Move to Jagran APP

दुनिया के 10 देशों में हुआ 75 फीसद टीकाकरण, 130 देशों को नहीं मिली एक भी वैक्सीन

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कोरोना वैक्सीन के असमान वितरण की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि 10 देशों में ही 75 फीसद टीकाकरण हुआ है जबकि 130 देशों को वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं मिली है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Thu, 18 Feb 2021 03:19 PM (IST)Updated: Thu, 18 Feb 2021 03:19 PM (IST)
दुनिया के 10 देशों में हुआ 75 फीसद टीकाकरण, 130 देशों को नहीं मिली एक भी वैक्सीन
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरस के वैक्सीन के उचित वितरण की अपील की है।

न्यूयॉर्क, एएनआइ। कोरोना महामारी के बीच दुनियाभर में चल रहे टीकाकरण अभियान के बीच संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने वैक्सीन के असमान वितरण की आलोचना की है। यूएन सिक्योरिटी काउंसिल की एक ऑनलाइन मीटिंग में बुधवार को गुटेरेस ने ये टिप्पणी की। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि सिर्फ 10 देशों में ही 75 फीसद टीकाकरण हुआ है, जबकि 130 से अधिक देशों को वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं मिली है।

loksabha election banner

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से कोवैक्स सुविधा में सहयोग करने को कहा है। ताकि दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन के समान वितरण को सुनिश्चित किया जा सके। कोवैक्स सुविधा वैक्सीन की दौड़ में पीछे छूटने वाले निम्न-आय वाले देशों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वितरण सुनिश्चित करने का काम करती है।

उधर, एंतोनियो गुतेरस ने संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों के लिए मुफ्त कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए ने भारत का आभार जताया है। संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को घोषणा की कि भारत शांति सैनिकों के लिए दो लाख वैक्सीन के डोज संयुक्त राष्ट्र को मुफ्त उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिक बहुत ही कठिन परिस्थितियों में दुनियाभर में शांति के लिए काम करते हैं। ऐसी स्थिति में हमारा भी दायित्व बनता है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि मुफ्त में वैक्सीन देने की घोषणा के लिए हम भारतीय दल के Oदय से आभारी हैं। शांति सैनिकों के लिए यह मदद मायने रखती है। ज्ञात हो कि संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में 94 हजार 484 शांति सैनिक दुनियाभर के 12 स्थानों पर आपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। शांति मिशन में 121 देश का योगदान रहता है।                                                                                


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.