गृहवधू ने जहर खाकर की आत्महत्या
जहर खाकर एक गृहवधू ने आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम ताहेरा खातुन है। घटना उत्तर दिनापजुर जिले के चोपड़ा की है।
By Edited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 07:38 PM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 07:50 PM (IST)
जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : जहर खाकर एक गृहवधू ने आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम ताहेरा खातून(22) है। पुलिस व स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह गूहवधू ने जहर खा लिया। इसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में उसे पहले चोपड़ा के दलुआ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां पर उसकी हालात में सुधार नहीं होने से उसे इस्लामपुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस्लामपुर में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। मृतका के ससुर नजीमुल ने कहा कि आखिर गृहवधू ने क्यों आत्महत्या किया, इसे हम समझ नहीं पा रहे है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन जुट गई है। इस आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें