राणी सती मंदिर में सजा भव्य दरबार
संवाद सूत्र, कालियागंज : भादवा बदी अमावस्या राणी सती महोत्सव को लेकर कालियागंज शहर के अंतर्ग
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 08:38 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 08:38 PM (IST)
संवाद सूत्र, कालियागंज : भादवा बदी अमावस्या राणी सती महोत्सव को लेकर कालियागंज शहर के अंतर्गत महादेवपुर स्थित राणी सती मंदिर शनिवार को मां का भव्य दरबार सजाया गया। हजारों की संख्या में भक्त मां के दर्शन के लिए आये हुए थे। आज मां का अखंड ज्योत, पूजा अर्चना व जागरण का आयोजन किया गया। मैया चुनरी उडाबा के गीत पर भक्त खूब झूमे। देर रात तक भजनों का दौर जारी रही। संस्था के सचिव सुरेश सर्राफ ने बताया कि रविवार को महिलाओं द्वारा सामूहिक मंगल पाठ एंव रात में भंडारा प्रसाद वितरित किया जाएगा।
कैप्शन : मां राणी सती का अलौकिक श्रृंगार
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें