भाजपा कर्मी के घर जाकर दुराचार व जान से मारने की धमकी का आरोप तृणमूल पर
जागरण संवाददाता उत्तर दिनाजपुर भाजपा का झडा हटाने के आरोप को लेकर पुलिस में लिखित शिकाय
जागरण संवाददाता , उत्तर दिनाजपुर : भाजपा का झडा हटाने के आरोप को लेकर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराने के कारण अब भाजपा कर्मी के घर में जाकर महिलाओं से दुष्कर्म और उसे जान से मार देने का आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में तृणमूल काग्रेस के पाच कार्यकर्ताओं के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की है। वही तृणमूल काग्रेस ने आरोपों से इनकार किया है।
सूत्रों के अनुसार भाजपा ने 22 फरवरी को चोपड़ा इलाके में झडा लगाया गया था। शाम तक झडे को किसी ने खोल दिया था । उपेन सिंह नाम के एक भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने यह आरोप लगाया गया है कि इसी कारण रात में पाच तृणमूल कार्यकर्ता उनके घर में घुस गए और परिवार की महिलाओं को उठाकर ले जाकर दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। घबराए हुए उपेन सिंह ने पाच तृणमूल काग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। तृणमूल काग्रेस चोपड़ा क्षेत्र के अध्यक्ष तनय कुंडू ने कहा कि पार्टी उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी, जिन्होंने शांत वातावरण में खलल डालने की कोशिश करेंगे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। जिन लोगों के खिलाफ आरोप उठे हैं पार्टी उन पाचों से पूछताछ कर जरूरी कदम उठाएगी। दूसरी ओर भाजपा के सह-अध्यक्ष सुरजीत सेन कहा कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो वह लोग भविष्य में एक बड़ा आदोलन करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि आए दिन भाजपा समर्थकों पर हमले हो रहे है।