छात्रा के साथ दुराचार कर हत्या का प्रयास
जागरण संवाददाता उत्तर दिनाजपुर घर में अकेली होने के कारण एक छात्रा से दुष्कर्म करके हत्या क
जागरण संवाददाता , उत्तर दिनाजपुर : घर में अकेली होने के कारण एक छात्रा से दुष्कर्म करके हत्या करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया था। घटना के आसपास के इलाके में व्यापक हलचल मचा है। यह घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा पुलिस थाने के हापियागच्छ गाव में हुई। पीड़ित को इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। चोपड़ा पुलिस ने घटना की जाच शुरू कर दी है।
छात्र के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा पुलिस थाने के हप्तियागछ गाव में रहने वाले एक परिवार के सभी सदस्य गत मंगलवार को स्वास्थ्य साथी कार्ड लेने के लिए पंचायत गए। आरोप है कि एक 16 वर्षीय लड़की दोपहर के समय घर पर अकेली थी। मौके का फायदा उठाकर एक स्थानीय युवक ने लड़की को बन्दूक दिखाकर छात्रा से दुष्कर्म कर जहर पिलाकर उसे जान मारने की कोशिश की। खबर मिलते ही पीड़ित के पिता घर लौट आए। इलाज के लिए लड़की को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि उसकी हालत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर थी। लड़की के परिवार की ओर से चोपड़ा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। इस्लामपुर पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक सचिन मक्कड़ ने कहा कि पुलिस ने किशोरी के पिता द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर जाच शुरू की है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है और मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।