Move to Jagran APP

कालियागंज के टांगन नदी में डूबने से किशोरी लापता

संवादसूत्र कालियागंज शहर के टांगन नदी में नहाते समय डूबने से एक किशोरी लापता हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 07:12 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 07:12 PM (IST)
कालियागंज के टांगन नदी में डूबने से किशोरी लापता
कालियागंज के टांगन नदी में डूबने से किशोरी लापता

संवादसूत्र, कालियागंज : शहर के टांगन नदी में नहाते समय डूबने से एक किशोरी लापता हो गई। लापता किशोरी का नाम दीप्ति सिंह बताया गया है। उक्त घटना कलियागंज के राधिकापुर पंचायत के बागचा गाव में रविवार सुबह आठ बजे घटी। पहले इलाकावासी, तत्पश्चात जिला मुख्यालय से सिविल डिफेंस के गोताखोर पहुंचे और चरणबद्ध तरीके से बारी बारी से डूबने वाले किशोरी की तलाश की, लेकिन किशोरी का कुछ पता नही चला।

loksabha election banner

दूसरी ओर ब्लॉक तृणमूल नेतृत्व ने टागन नदी में डूबी बच्ची को खोजने के लिए मदद का हाथ बढ़ाया।

बागचार निवासी और पंचायत के प्रधान रवींद्रनाथ राय ने बताया कि बालिका का घर धनकोल पंचायत के कंचना गाव में है। कल यह लड़की हमारे गाव में रिश्तेदार के घर आई थी। जो आज सुबह टागन नदी में नहाने के क्रम में डूब गई। प्रखंड प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी और इलाके के युवकों को नदी में उतारकर किशोरी की खोज बीन की। तत्पश्चात दोपहर स्पीड बोट के साथ सिविल डिफेंस के गोताखोरों की टीम जिले से बच्ची की तलाश में आई, लेकिन शाम पाच बजे तक नदी में डूबी किशोरी का कोई पता नहीं चला।

प्रखंड तृणमूल के महासचिव बप्पा सरकार ने कहा कि 3 लड़किया आज सुबह नदी में नहाने गई थीं। नहाने के क्रम में यह बच्चिया गहरी पानी में चली गयी। जिससे देख कर गाव के दो युवकों ने छलाग लगा कर दो किशोरियों को नदी से निकालने में सफल हुए, लेकिन रिया नामक एक किशोरी डूब गई, जिसका अभी तक कोई अतापता नही चला। सिविल डिफेंस की टीम एवं गोताखोरों द्वारा किशोरी की तालाश जारी है।

फ़ोटो : गोताखोरों द्वारा मृतदेह की तलाश जारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.