केवल भाषण से देश का विकास नहीं हो सकता : दीपा दास मुंशी
-भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस तैयार है -जनता भारत बंद को सफल बनायेगी संवाद सूत्र, कालि
-भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस तैयार है
-जनता भारत बंद को सफल बनायेगी
संवाद सूत्र, कालियागंज : जुमले व भाषण से देश का विकास नहीं हो सकता। जनता पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि से त्रस्त हो गयी है। ऐसी स्थिति देश में कभी नहीं आयी। यह कहना है पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री दीपा दास मुंशी का। वें शनिवार को कालियागंज स्थित अपने निज निवास स्थान पर पत्रकारों से मुखातिब हुई।
कांग्रेस नेतृ दीपा दास मुंशी ने बताया कि आगामी 10 सितंबर को पेट्राल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आहूत भारत बंद का जनता समर्थन करेगी। उत्तर दिनाजपुर में बंद को सफल करने के लिए हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। पार्टी के सभी शाखा सचिव से बात हो चुकी है। लोक सभा चुनाव में उम्मीदवारी के संबंध में उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाई कमान जो निर्णय लेगी, उसी के अनुसार काम किया जाएगा। रायगंज से किसी खड़ा करना है, इसे लेकर बैठक होगी। प्रेस वार्ता के दौरान दीपा दास मुंशी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक मोहित सेन गुप्ता, जिला सचिव पवित्र चंद, नेता मिहिर रंजन, सुजित दत्तो, तुलसी जायसवाल सहित कांग्रेस के नेता उपस्थित थे।
कैप्शन : कार्यकर्ताओं को संबोधित करती दीपा दास मुंशी