अवैध संबंध के कारण कलयुगी मां ने मासूम बेटे की हत्या करवायी
कैचवर्ड साजिश -अपने नाना के घर घूमने आया था बालक चार दिन बाद कब्रिस्तान के पास मिला शव
कैचवर्ड : साजिश
-अपने नाना के घर घूमने आया था बालक, चार दिन बाद कब्रिस्तान के पास मिला शव
-आरोपित मां और उसके प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
-मां के अवैध संबंध के बारे में जान गया था बेटा
जागरण संवाददाता,उत्तर दिनाजपुर: नाना के घर घूमने आए एक लापता बालक का शव बरामद होने से गोविंदपुर में हड़कंप मच गयी। आरोप है कि उसकी मां ने अवैध संबंध के कारण सात साल के अपने बेटे की हत्या करवायी। उल्लेखनीय है कि उत्तर दिनाजपुर जिले के कमाड़ तोर गाव निवासी इरशाद अली का पुत्र गोलाम सरवर विगत 25 जनवरी को अपने नाना के घर गोविंदपुर घुमने आया था और अचानक वहां से लापता हो गया। बालक की तलाश हार जगह की गयी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने इसे लेकर करणदीघी थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद शुक्रवार रात लड़के का शव करणदिघी के एक ईंट भट्ठे इलाके से बरामद किया। शव को देखते ही उसके परिजन फूट-फूट कर रोने लगे और घटना में शामिल लोगों को फासी देने की मांग की है।
आरोपित मां व उसका प्रेमी गिरफ्तार :
इस घटना को लेकर मृतक बालक की मा और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि मा के अवैध संबंध में आड़े आने पर सात साल के बच्चे की हत्या की गई है। हत्या किसने की,मा या उसके प्रेमी या दोनों ने।
बालक के शव पर है जख्म के निशान :
जाचकर्ताओं का मानना है कि बालक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान है। धारदार हथियार से उसकी हत्या करने की आशंका है। बच्चे का दम घोटकर मारने के बाद बच्चे को मेला मैदान के पास कब्रिस्तान की झाड़ियों में फेंक दिया गया।
इस बीच पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए गए मिकेल के बाद मृतक की मा सैली खातून को भी शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक अन्य आरोपित को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया है और जाच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि मिकेल का मृतक की मा के साथ विवाहेतर संबंध था जो लड़के ने देख लिया इसलिए रास्ते के काटा हटाने के लिए मा और उसके प्रेमी ने बच्चे की हत्या कर दी है।
हत्या के आरोप में शनिवार सुबह संदिग्धों को इस्लामपुर अनुमंडल न्यायालय ले जाया गया।
कैप्शन : मृतक बालक गोलाम सरवर की फाइल फोटो