मंत्री ने किया ऐतिहासिक धरोहर पर आधारित पुस्तक का विमोचन
जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : उत्तर दिनाजपुर जिले के इतिहास तथा स्थापत्य के विभिन्न तथ्यों एव
जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर :
उत्तर दिनाजपुर जिले के इतिहास तथा स्थापत्य के विभिन्न तथ्यों एवं तस्वीरों को लेकर बनाई गयी 'उत्तर दिनाजपुर :द क्रेडल ऑफ एथनिक हैरिटेज' शीर्षक किताब का राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने विमोचन किया। यह कार्यक्रम में महकमा शासक के कार्यालय में आयोजित किया गया था। इस मौके पर पंचायत व गामीण विकास राज्य मंत्री गुलाम रब्बानी, इस्लामपुर के विधायक तथा नगरपालिका के चेयरमैन कन्हैयालाल अग्रवाल, जिलाशासक आयेशा रानी अहमद, महकमा शासक शेरिंग वाई भूटिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मंत्री गौतम देव ने बताया कि आज किताब का पहला एडिशन प्रकाशित हुआ है। इसके बाद और तथ्यों को लेकर किताब का दूसरा व तीसरा एडिशन भी प्रकाशित किया जायेगा। किताब में सबसे पहले उत्तर दिनाजपुर जिले के म्यूजि़यम के तथ्य तथा तस्वीरें दिखायी गयी है। इसके अलावा भी जिले के ऐतिहासिक तथ्यों तो किताब में रखा गया है।
पुस्तक विमोचन के अलावा मंत्री ने आज बाईपास निर्माणकार्य का जायज़ा लेने इस्लामपुर भी गये। इलाके का परिदर्शन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री गौतम देव ने कहा कि बाईपास का काम आगे बढ़ रहा है। फिलहाल रोजा चल रहा है, इस लिये मज़दूर ज्यादा काम नहीं कर पा रहे। लेकिन ईद के बाद काम जोर-शोर से शुरू होगा। वहीं तीन मेजर ब्रिज, कलवर्ट एवं अंडरपास है। इन सब के काम भी शुरू हो गये हैं। मंत्री ने शीघ्र ही बाईपास का काम खत्म होने का आश्वासन दिया।