बंगाल बोर्ड का 10 वां टॉपर रायगंज का रूपम
संवाद सूत्र, रायगंज : पश्चिम बंगाल बोर्ड के उच्च माध्यमिक परीक्षा में रायगंज के कॉर्नेशन हाईस्कूल के
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jun 2018 06:26 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 06:26 PM (IST)
संवाद सूत्र, रायगंज : पश्चिम बंगाल बोर्ड के उच्च माध्यमिक परीक्षा में रायगंज के कॉर्नेशन हाईस्कूल के छात्र रूपम पाल ने टॉप टेन में अपना जगह बनाकर पूरे शहर को गौरवान्वित किया है। रूपम 500 में 481 अंक लाकर 10 वां टॉपर है। उसे बांग्ला में 92, अंग्रेजी में 87, रसायण में 97, भौतिकी में 94, गणित में 97 और जीव विज्ञान में 99 अंक मिले है। रूपम राजगंज के सिटिकिया इलाके का रहने वाला है। इसी स्कूल के अनिरूद्ध चक्रवर्ती को480 अंक मिले है। वह ग्यारहवें स्थान पर है। रायगंज मर्चेट्स एशोसिएशन के अध्यक्ष अतनु बंधु लाहिड़ी ने रूपम का मुंह मीठा करके उसे बधाई दी।
कैप्शन : रूपम को फूलों का गुलदस्तां देते अतनु बंधु लाहिड़ी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें