चीन के राष्ट्रपति का श्राद्ध कर्म करके भाजपाइयों ने जताया विरोध
-मंडल कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने सिर मुंडवाकर किया रोष प्रकट संवाद सूत्ररायगंजचीन की बर्बरत
-मंडल कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने सिर मुंडवाकर किया रोष प्रकट
संवाद सूत्र,रायगंज:चीन की बर्बरता के विरोध में भाजपा उत्तर दिनाजपुर जिला कमेटी के सदस्यों ने चीन के राष्ट्रपति शी जिन पिंग का श्राद्ध कर्म किया तथा चीन में निíमत सामानों को जलाकर बहिष्कार का ऐलान किया। शुक्रवार को रायगंज के घड़ी मोड़ के पास भाजपा के करनदिघी प्रखंड मंडल कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने सिर मुड़वाकर चीनी राष्ट्रपति का भारतीय शास्त्रीय विधान से श्राद्ध किया। इस दिन और कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी मुंडन कराकर अपना रोष जताया।
इस अवसर पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष विश्वजीत लाहिड़ी ने बताया कि चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सेना पर की गई हमले को हम भूल नहीं सकते। इस घटना के चलते हमारे मन में जो आक्रोश है उसे प्रकट करने के लिए चीनी राष्ट्रपति का श्राद्ध किया साथ ही चीनी सामानों के बहिष्कार का संकल्प लिया। इस विरोध का जिला वासियों ने खूब समर्थन किया है।
कैप्शन : सिर मुंडवाते भाजपा नेता अजय सिंह