अलग-अलग हादसों में छह लोग घायल
संसू ईचागढ़ तिरूलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू मिलनचौक सड़क पर शुक्रवार को दो बाइकों की
संसू, ईचागढ़ : तिरूलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू मिलनचौक सड़क पर शुक्रवार को दो बाइकों की टक्कर में चार सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की पहचान तिरूलडीह थाना क्षेत्र के बादाबीर निवासी दीपक महतो (50) व गणेश चद्र महतो (45) व नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमड़ी के विवेक महतो (32) व राजेन महतो (26) के रूप में हुई है। इनमें प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. एचएन मुंडा ने दीपक व गणेश को जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया जबकि दो घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इधर, नीमडीह थाना क्षेत्र के केंतुंगा मोड़ पर दो बाइकों की भिडंत में प्रदीप गोरई व पंचानन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। इस बात की जानकारी थाना प्रभारी अर्जुन उरावं ने दी।
बालू घाट पर सीओ व थाना प्रभारी ने की छापेमारी : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी के पास बीरडीह के समीप शुक्रवार को अंचलाधिकारी (सीओ)अभिषेक कुमार व थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने अवैध खनन को लेकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही खनन कर रहे लोग मौके से फरार हो गये।