आरोपित का नाम मिलता हुआ अन्य किसी को कोर्ट में पेश करने पर पुलिस की
संवाद सूत्रमालदा गलती किसी और कि भरे कोई और। पुलिस की गलती चर्चा का विषय बनी हुई। दरअ
संवाद सूत्र,मालदा: गलती किसी और कि भरे कोई और। पुलिस की गलती चर्चा का विषय बनी हुई। दरअसल मालदा जिले के जातराडागा ग्राम पंचायत के दुर्गापुर गाव निवासी गोपाल महतो के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। सब कुछ कानून के तहत चल रहा था। लेकिन पुलिस ने पुरातन मालदा के दुर्गापुर के गोपाल महतो के जगह ईश्रगंज गांव के 65 वर्षीय वृद्ध गोपाल महतो को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया। इस घटना के बाद से वृद्ध गोपाल महतो के परिवारवाले परेशान है। वृद्ध को बगैर किसी अपराध के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मालदा के भाजपा विधायक गोपाल साहा ने बताया कि पूरे राज्य में पुलिस अपराधी को गिरफ्तार न करके जान बूझकर निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर रही है। यह सब सत्तारूढ दल के इशारे से हो रहा है। यदि पुलिस वास्तविक अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार नहीं करती है और निर्दोष गोपाल महतो को नहीं रिहा करती है, तो हम आंदोलन पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
दूसरी ओर ईश्वर गंज के गोपाल महतो के बेटे अशोक महतो गुरुवार को अपने पिता को वोटर कार्ड, आधार कार्ड आदि दस्तावेज लेकर मालदा थाना में जाकर आईसी से बात की। अशोक महतो ने बताया कि मेरे निदोर्ष बूढ़े पिता को तंग किया जा रहा है। उन्हें जेल में ठूंस दिया गया है। वें कई उम्र जनित बिमारी से परेशान है। ग्रामीण पुलिस विगत सोमवार को आयी थी। मैंने कई बार पुलिस को कहा था कि मेरे पिता ने कभी कोई अपराध नहीं किया। आपसे कोई भूल हुई होगी। लेकिन पुलिस वाले नहीं माने। मुझे कोर्ट से पता चला कि वर्ष 2005 में एक मारपीट के लिए दुर्गापुर के गोपाल महतो के नाम अरेस्ट वारेंट आया था। उसके जगह मेरे पिता को पकड़ कर ले गए। जरूरत पड़ने पर पुलिस के खिलाफ कोर्ट में जाऊंगा।
इस संबंध में मालदा जिला प्रमुख शुभमय बसु ने कहा कि पुलिस से गलती हुई होगी। इसे शीघ्र ठीक कर लेना चाहिए। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि एक शिकायत मिली है। हम पूरे मामले की जांच कर रहें है।