नदी कटाव से 40 गांव प्रभावित
संवाद सूत्र, मालदा : सिंचाई विभाग नदी कटाव को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। लेकिन फिर
संवाद सूत्र, मालदा : सिंचाई विभाग नदी कटाव को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। लेकिन फिर उसे रोकने में पूरी तरह असफल सिद्ध हो रही है। बोल्डर और बालू के बस्ता के अलावा बांस का प्रयोग कटाव का रोकने के लिए किया जा रहा है। गंगा व फूलहार नदी के कटाव से करीब 40 गांव के 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए है। राहत सामग्री के वितरण पर भी बाढ़ प्रभावित लोग सवाल उठा रहे है। प्रशासन नदी कटाव को रोकने में असमर्थ साबित हो रही है। नदी का पानी खेत-खलिहान के साथ-साथ घरों में घुसने लगा है। हजारों हेक्टेयर जमीन नदी के गर्भ में समा गयी है। फंड के अभाव में सही समय पर काम नहीं हो रहा है। बोल्डर व बालू के बस्ते की कोई व्यवस्था नहीं हुई है। बांस के द्वारा कटाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी कटाव से हमारी रात की नींद उड़ गयी है। लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर पा रही है।
जिला परिषद के सदस्य दुर्गेश सरकार ने बताया कि नदी कटाव को रोकने के लिए हम इस बार मास्टर प्लान बनायेंगे।
कैप्शन : नदी कटाव को देखते ग्रामीण