Move to Jagran APP

सोशल मीडिया पर भाजपा मंडल सचिव को जान से मारने की धमकी

संवादसूत्र मालदा भाजपा के मंडल कमेटी के महासचिव को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धम

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 07:36 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 07:36 PM (IST)
सोशल मीडिया पर भाजपा मंडल सचिव को जान से मारने की धमकी
सोशल मीडिया पर भाजपा मंडल सचिव को जान से मारने की धमकी

संवादसूत्र, मालदा : भाजपा के मंडल कमेटी के महासचिव को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। यह घटना मालदा के मानिकचक विधानसभा केंद्र में घटी है। पूरी घटना को लेकर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। वही दूसरी ओर इस घटना को लेकर भाजपा व तृणमूल कांग्रेस में राजनीति चर्चा शुरू हो गई है।

loksabha election banner

मालूम हो कि भाजपा कर्मी का नाम मिठू कुमार सरकार है, जो मानिकचक ब्लाक के भाजपा मंडल का सचिव है। आगामी 29 अप्रैल को मालदा जिले के मानिकचक विधानसभा में चुनाव होना है। इसे लेकर भाजपा दलीय नेतृत्व ने बताया कि भाजपा करने को लेकर हत्या करने की धमकी सोशल मीडिया पर दी गई है। वही आरोप शेख बुद्धु, शेख कामरूल व शेख राजू पर लगाया है। शेख राजू के फेसबूक आईडी से पोस्ट किया गया है। इस दिन वीडियो को लेकर भाजपा मंडल नेतृत्व थाने में हाजिर हुए है।

इस बारे में मिठू सरकार ने कहा कि शनिवार रात को मैने एक वीडियो देखा। जिसमें तृणमूल कांग्रेस के कई कर्मी मुझे हत्या करने की धमकी दे रहे है। मैं चुनाव का काम करके घर लौटा।

इधर भाजपा के 24 नंबर मंडल के अध्यक्ष विश्वजीत मंडल ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेता जानते है कि उनकी हार निश्चित है। इसलिए वे उस प्रकार की गलत राजनीति कर रहे है। मैने मानिकचक थाना में शिकायत दर्ज की है।

जिला तृणमूल के संयोजक दुलाल सरकार ने कहा कि भाजपा की ओर से लगाया गया आरोप गलत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.