पारिवारिक विवाद में मां ने ली दो नाबालिग की जान
संवादसूत्र मालदा पारिवारिक विवाद के बीच मां ने अपने दो नाबालिग लड़कियों को पानी में डुबाक
संवादसूत्र, मालदा : पारिवारिक विवाद के बीच मां ने अपने दो नाबालिग लड़कियों को पानी में डुबाकर हत्या कर दी। मालदा के चांचल थाना के अनूप नगर गांव में रविवार को यह घटना घटी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने मौके वे मां एवं उसकी नानी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम माधूबी मंडल (10) एवं जयश्री मंडल (8) है। ये लोग चांचल के दो नंबर ब्लाक के मालतीपुर ग्राम पंचायत अनूपनगर गांव के निवासी है। वही आरोपी मां का नाम माम्पी मंडल है। वही पिता चंचल मंडल पेशे से स्वास्थ्य विभाग में अस्थायी कर्मी है।
पिता चंचल मंडल ने बताया कि शनिवार शाम को जब वह काम से वापस लौटा, पत्नी के साथ विवाद शुरू हो गया। उसके सब अपनी मुताबिक सभी सो गए। रविवार सुबह उसकी बड़ी लड़की सोई थी। तभी मालूम चला कि दो लड़की तालाब में डूब गई। जब घर से निकलकर देखा, तो गांव से कुछ दूर मैदान के पास एक तालाब में दो नाबालिग का शव बह रहा था। इस बीच गांव के लोगों ने लड़की के मां को बंधक बनाकर रखा। बाद में मालूम चला कि मां ने ही दोनों की हत्या की।
उन्होंने बताया कि उसका पत्नी काफी दिनों मानसिक रोग से परेशान थी। संभवतह: इसी के कारण यह घटना घटी होगी।
पुलिस अधीक्षक अलोक राजौरिया ने बताया कि अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। हत्या के मामले की छानबीन की जा रही है।