जाली नोट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
संवाद सूत्र, मालदा : कालियाचक थाना के डांगा इलाके में सोमवार रात को एक लाख रुपये के जाली
संवाद सूत्र, मालदा : कालियाचक थाना के डांगा इलाके में सोमवार रात को एक लाख रुपये के जाली नोट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। सभी नोट दो-दो हजार के गुलाबी नोट है।
पुलिस ने बताया कि जाली नोट के तस्कर के नाम नूर आलम(22) और करीम शेख(40) है। दोनों तस्कर जाली नोट लेकर डांगा इलाके के 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इस संबंध में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। कालियाचक थाना की पुलिस सफेद पोशाक में थी। प्राथमिक जांच से पता चला है कि के एक तस्कर के पास से दोनों ने जाली नोट संग्रह किया था। यह नोट मुर्शीदाबाद ले जाने की योजना थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। इस संबंध में पुलिस सुपर दीपक सरकार ने बताया कि एक लाख रूपये के जाली नोट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
कैप्शन : गिरफ्तार जाली नोट के तस्कर