Move to Jagran APP

आभासी दुनिया पर नाइजेरियन प्रेमी ने मालदा की युवती से ठगे 16 लाख

संवाद सूत्रमालदा सोशल मीडिया पर आजकल खूब रिश्ते बनते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जि

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 08:39 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 08:39 PM (IST)
आभासी दुनिया पर नाइजेरियन प्रेमी ने मालदा की युवती से ठगे 16 लाख
आभासी दुनिया पर नाइजेरियन प्रेमी ने मालदा की युवती से ठगे 16 लाख

संवाद सूत्र,मालदा: सोशल मीडिया पर आजकल खूब रिश्ते बनते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें नाइजेरियन प्रेमी ने खुद को डॉक्टर बताकर मालदा की युवती से पहले दोस्ती बनाई। शादी करने के सपने दिखाए और मदद के नाम पर प्रेमिका से 16 लाख ठग लिए। जब प्रेमिका को नाइजेरियन प्रेमी पर शक हुआ तो उसने मालदा के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। साइबर पुलिस ने आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपित को सोमवार को मालदा जिला अदालत में पेश किया गया। उसे 14 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि नाइजीरियाई युवक ने मालदा के मोथाबारी थाना क्षेत्र में एक महिला से फेसबुक के जरिए दोस्ती की थी। उन्होंने खुद को एक डॉक्टर बताया। उनका रिश्ता फेसबुक पर बढ़ता गया। वह एक बाद मालदा आया और महिला से शादी का वादा किया। नाइजीरियाई युवक एक सोची-समझी कहानी रची। उसने बताया कि वह कस्टम ऑफिस में फंस गया है। उसे तत्काल 16 लाख रुपये की जरूरत है। महिला ने दो महीने में 16 लाख रूपये किसी तरह से जुगाड़ करके भिजवा दिया। लेकिन महिला को अपने प्रेमी पर संदेह हुआ। युवक ने फोन करना बंद कर दिया। उसके व्यवहार में काफी बदलाव देखा गया। बाद में युवती ने मालदा के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

loksabha election banner

साइबर क्राइम पुलिस की एक टीम आरोपित को गिरफ्तार करने दिल्ली गई। वहा से आरोपित को गिरफ्तार कर मालदा लाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपित नाइजीरियाई युवक का नाम बेनेडिक्ट है। फिलहाल वह मालदा साइबर क्राइम पुलिस की हिरासत में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.