स्वास्थ्य कर्मचारी का झूलता हुआ शव बरामद
संवाद सूत्र मालदा मालदा के चांचल थाना के बारोगाछिया गांव में स्वास्थ्य कर्मचारी आबू तालहा(22)
संवाद सूत्र, मालदा : मालदा के चांचल थाना के बारोगाछिया गांव में स्वास्थ्य कर्मचारी आबू तालहा(22) का झूलता हुआ शव बरामद हुआ। इस घटना को लेकर परिवारवालों ने चांचल थाना में हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका कालियाचक थाना के जलालपुर ग्राम पंचायत के फतेखनी गांव का निवासी बताया गया है। करीब आठ महीने पहले उसे चांचल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ग्रुप डी कर्मचारी के रूप में नौकरी मिली। आबू के घर में एक कमरे में तीन लोग रहते थे। इसलिए अपने भाई के घर चले गए। आबू के साथ उसका सहकर्मी अनवर भी रहता था। गुरुवार रात को उसने अनवर को एक वीडियो भेजा और आत्महत्या करने की इच्छा प्रकट की। रात को अनवर का नाइट ड्यूटी था। अनवर ने सारी बात अस्पताल प्रशासन को बताई। सभी फौरन आबू को देखने घर आ गए। जब सब आबू के कमरे में आए, तो देखा उसने अपने गले में इलेक्ट्रीक का तार को कसके आत्महत्या की है। बाद में इसकी जानकारी चांचल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारवालों को संदेह है कि साजिश के तहत आबू की हत्या की गई है। पुलिस अधीक्षक अलोक राजोरिया ने बताया कि हम पूरे मामले की तहकीकात कर रहें है।