पैसा गबन के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
-स्कूल भवन निर्माण, मिड डे मील, कन्याश्री परियोजना के 90 लाख रूपये का आर्थिक भ्रष्टाचार का
-स्कूल भवन निर्माण, मिड डे मील, कन्याश्री परियोजना के 90 लाख रूपये का आर्थिक भ्रष्टाचार का आरोप
-तृणमूल शिक्षा सेल के नेता भी है प्रधानाध्यापक कृष्ण चंद्र मंडल
संवाद सूत्र, मालदा : रतुआ हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक कृष्ण चंद्र पाल को आर्थिक भ्रष्टाचार के आरोप में गुरूवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल के भवन निर्माण, मिड डे मील तथा कन्याश्री परियोजना के 90 लाख रूपये का गबन किया। नवंबर , 2017 में उनके खिलाफ मामला किया गया था। आरोपी प्रधानाध्यापक तृणमूल शिक्षा सेल के नेता भी है। आरोप के बाद रतुआ के एक नंबर ब्लॉक अधिकारी ने जांच शुरू कर दी। इसके बाद प्रधानाध्यापक फरार हो गये। बीडीओ ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ रतुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। रतुआ थाना पुलिस ने फरार प्रधानाध्यापक की तलाशी शुरू कर दी। अन्त में प्रधानाध्यापक को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में जिला तृणमूल के युवा अध्यक्ष अम्लान भादुड़ी ने बताया कि कानून अपने तरीके से काम करेगी। आरोप प्रमाणित होने के बाद उन्हें सजा भी दी जाएगी। हमारी पार्टी इस चीज को पसंद नहीं करती। भ्रष्टाचार को हम बढ़ावा नहीं देंगे।