गोलीबारी में दो तृणमूल कार्यकर्ता घायल
संवाद सूत्र, मालदा : गोलीबारी में दो तृणमूल कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये। यह घटना ग
संवाद सूत्र, मालदा : गोलीबारी में दो तृणमूल कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये। यह घटना गुरूवार की सुबह मालदा जिले के हरिशचंद्रपुर थाना के तालशुर के हाटा खोला में घटित हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता युसूफ शेख चाय के दुकान में बैठकर चाय पी रहा था। युसूफ को लक्ष्य करके कांग्रेस के बदमाशों ने गोली चलायी। लेकिन गोली युसूफ का न लगकर दो तृणमूल कार्यकर्ता को लग गयी। गोली लगने से तृणमूल कार्यकर्ता बापी हरिजन और रहमान गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी हालत में दोनों को हरिशचंद्रपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे शहर के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। इस हमले के खिलाफ मासिकूल, बारबानी सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
तृणमूल के मालदा जिला के अध्यक्ष दुलाल सरकार ने बताया कि मालिउर एक नंबर ग्राम पंचायत में हम बोर्ड गठन के लिए तैयार हुए थे। पंचायत चुनाव के समय इस इलाके में कांग्रेस हिंसा फैला रही है। वें लोग बोर्ड गठन नहीं कर पाये। युसूफ के ऊपर जानलेवा हमला किया गया। हमने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के मालदा जिले के महासचिव काली प्रधान राय ने बताया कि इस मामले में हमारा कोई लेना-देना नहीं है। यह सब तृणमूल के आपसी गुटबाजी का नतीजा है। हम लोगों पर झूठा आरोप लगाया गया है।
इस घटना के बाद से इलाके में उत्तेजना का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
कैप्शन :