Move to Jagran APP

पारिवारिक विवाद में दंपति घायल

संवाद सूत्र, मालदा: पारिवारिक विवाद में खून से लतपथ हुआ दंपति। यह घटना मंगलवार रात को हबीबप

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 03:14 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 03:14 PM (IST)
पारिवारिक विवाद में दंपति घायल
पारिवारिक विवाद में दंपति घायल

संवाद सूत्र, मालदा: पारिवारिक विवाद में खून से लतपथ हुआ दंपति। यह घटना मंगलवार रात को हबीबपुर थाना के अंतर्गत ऋषिपुर ग्राम के देवीनगर इलाके की है। वर्तमान समय में दोनों का मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाज चल रहा है।

loksabha election banner

दंपति का नाम संजय चौधरी (45) व जुबली चौधरी (40) बताया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार रात को संजय व जुबली के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। यहां आकर देखा तो दरवाजा बंद था। लोगों के काफी चिल्लाने के बाद भी दोनों में कोई बाहर नहीं आया। बाद में स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर जाकर देखा तो दोनों खून से लतपथ पड़ा हुआ है। बच्चे रो रहे थे। फिर तुरंत बाद लोगों ने दंपति को बुलुचंदी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने दोनों को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को घर के बारे में पूरी जानकारी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.