Move to Jagran APP

भाजपा के पंचायत प्रधान पर गबन का आरोप

-प्रवासी श्रमिकों के सहायता राशि में घपला करने का आरोप -भाजपा के उप प्रधान शंकर मंडल क

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 07:39 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 06:14 AM (IST)
भाजपा के पंचायत प्रधान पर गबन का आरोप
भाजपा के पंचायत प्रधान पर गबन का आरोप

-प्रवासी श्रमिकों के सहायता राशि में घपला करने का आरोप

loksabha election banner

-भाजपा के उप प्रधान शंकर मंडल का संगीन आरोप से भाजपा खेमे में मची खलबली

संवाद सूत्र,मालदा: भाजपा के पंचायत प्रधान पर पांच लाख रूपये गबन का आरोप खुद भाजपा के उप प्रधान ने लगाया गया। इसे लेकर भाजपा की गुटबाजी चरम पर पहुंच गयी है। यह मामला माणिकचक ग्राम पंचायत की है।

भाजपा परिचालित माणिकचक ग्राम पंचायत के प्रधान ब्यूटी मंडल पर उप प्रधान शंकर मंडल ने आरोप लगाया है कि प्रवासी श्रमिकों के सहायता के नाम पर पंचायत प्रधान ब्यूटी मंडल ने पांच लाख गबन किया। शंकर मंडल का आरोप है कि भाजपा के सदस्यों को बिना बताया प्रवासी श्रमिकों को सहायता देने के नाम पर पैसा निकाला गया। लेकिन एक भी प्रवासी श्रमिकों की किसी तरह से सहायता नहीं की गयी। पूरा पैसा प्रधान ने गबन कर लिया।

इस संबंध में तृणमूल के जिला कार्यकारी अध्यक्ष दुलाल सरकार ने बताया कि शीघ्र इस मामले की जांच होनी चाहिए। ग्राम पंचायत प्रधान को कड़ी सजा देनी चाहिए। इस संबंध में उत्तर मालदा के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने बताया कि आरोपी किसी भी पार्टी का क्यों न हो, यदि गबन हुआ है, तो मामले की जांच होनी चाहिए। दोषी को सजा देनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.