Move to Jagran APP

छिटपुट हिंसा के बीच दक्षिण मालदा में बंपर मतदान

-कोरोना पॉजिटिव आशाकर्मी के ड्यूटी पर आने से बढ़ा तनाव -वैष्णव नगर में भाजपा कार्यकर्ता प

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Apr 2021 04:45 PM (IST)Updated: Thu, 29 Apr 2021 04:45 PM (IST)
छिटपुट हिंसा के बीच दक्षिण मालदा में बंपर मतदान
छिटपुट हिंसा के बीच दक्षिण मालदा में बंपर मतदान

-कोरोना पॉजिटिव आशाकर्मी के ड्यूटी पर आने से बढ़ा तनाव

loksabha election banner

-वैष्णव नगर में भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला

-माणिकचक विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ता के वाहन पर हमला

संवाद सूत्र,मालदा: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें चरण के मतदान के दिन दक्षिण मालदा में छह विधानसभा सीटों में झलसाती गर्मी, बढ़ते कोरोन व राजनीतिक हिंसा से बेखौफ होकर जनता जर्नादन वोटर कार्ड लेकर सुबह सात बजे से मतदान केंद्र पर कतार लगाकर खड़े थे। दोपहर साढ़े तीन बजे तक 70.78 फीसदी मतदान हुआ। वहीं शीतलकूची में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण रहा। बीच में भाजपा व तृणमूल के बीच झड़प हुई थी, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला रफा-दफा कर दिया गया।

मालदा के साहापुर जूनियर बेसिक स्कूल में आशाकर्मी के कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गयी। कारण बगैर डबल डोज वैक्सीन व कोरोना नेगेटिव होने के बाद ही मतदान केंद्र पर ड्यूटी दिया जा सकता है। बाद में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने आशाकर्मी को घर पहुंचा दिया। दूसरी ओर माणिकचक विधानसभा केंद्र पर भाजपा समर्थकों के घर-घर जाकर धमकी दी गयी। साथ ही उनके साथ मारपीट भी की गयी। आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है।

वैष्णवनगर विधानसभा केंद्र के अंतर्गत साहाबान चौक इलाके में भाजपा कार्यकर्ता सुकुमार साहा पर जानलेवा हमला किया गया। उसे गंभीर हालत में बेदराबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। भाजपा के निर्वतमान विधायक व उम्मीदवार स्वाधीन सरकार ने बताया कि तृणमूल के गुंडों ने सुकुमार पर हमला किया। मतदाताओं को धमकी दी जा रही है। यह सब इलाके के रफिकूल इस्लाम का काम है। उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। हमारी मांग है कि आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। वहीं इंगलिश बाजार में तृणमूल के कार्यकर्ता अवैध तरीके से इकट्ठा हो गए थे। मालदा बूथ के 200 मीटर दूरी पर तृणमूल कार्यकर्ता जमा हो गए थे। बाद में केंद्रीय वाहिनी वहां जाकर स्थिति को नियंत्रित किया। माणिकचक इलाके के महेंद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ता सैयद जलाल के वाहन को क्षतिग्रस्त किया गया है।

सांसद खगेन मुर्मू ने बताया कि वैष्णवपुर में अपनी पराजय के डर से तृणमूल हिंसा कर रही है। हमने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।

कैप्शन : 1.अस्पताल में भर्ती घायल भाजपा कार्यकर्ता

2. बगैर शारीरिक दूरी के कतार में खड़े मतदाता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.