Move to Jagran APP

पंचायत सदस्य के बेटे ने किया भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के घर पर तोड़-फोड़

कैचवर्ड राजनीति -युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज दास व परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट -तृणमूल स

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 05:03 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 05:03 PM (IST)
पंचायत सदस्य के बेटे ने किया भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के घर पर तोड़-फोड़
पंचायत सदस्य के बेटे ने किया भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के घर पर तोड़-फोड़

कैचवर्ड : राजनीति

loksabha election banner

-युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज दास व परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट

-तृणमूल समर्थकों मनोज दास के घर को फूंकने का किया प्रयास

-हमलावरों के जगह पुलिस ने अध्यक्ष के परिजनों को किया गिरफ्तार

-युवा मोर्चा के अध्यक्ष के भाई पर स्थानीय एक महिला के साथ दुराचार करने का आरोप

संवाद सूत्र,मालदा: मालदा जिले के हरिशचंद्रपुर मंडल के एक नंबर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज दास पर तृणमूल पंचायत सदस्य के बेटे ने हमला किया। मनोज दास के घर में लाग गलाने का प्रयास किया। घर में जमकर तोड़-फोड़ की गयी। परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटा गया। यह घटना हरिशचंद्रपुर थाना के पिपला गांव में गुरुवार देर रात को यह घटना हुई। आरोप है कि हरिशचंद्रपुर ग्राम पंचायत के तृणमूल सदस्य शुखो दास के बेटे पूजन दास ने तृणमूल समर्थकों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज दास के घर पर देर रात को हमला किया। पूजन दास का आरोप है कि मनोज के भाई ने स्थानीय एक महिला के साथ दुष्कर्म किया है। हमने इस घटना का विरोध किया, उल्टा भाजपा नेता ने हमारे ऊपर हमला किया है। हमारे दो कार्यकर्ताओं के वाहनों पर हमला किया गया। इन लोगों ने खुद अपने घर पर हमला करके हमारे ऊपर झूठा आरोप मढ़ रहे है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना को लेकर इलाके में उत्तेजना का माहौल था। शुक्रवार को मनोज दास के परिवार के सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार करके ले गयी। इस घटना को लेकर इलाके के भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

भाजपा के जिला सांगठनिक सचिव रूपेश अग्रवाल ने बताया कि अगले पंचायत चुनाव में तृणमूल का खेल खत्म हो जाएगा। गुरुवार रात हो हमारे कार्यकर्ताओं पर बिना किसी कारण के हमला किया गया। जबरन झूठा आरोप लगाकर तृणमूल बदनाम करने का प्रयास कर रही है। हम चाहते है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करें।

इस संबंध में तृणमूल के जिला प्रमुख शुभमय बसु ने बताया कि भाजपा नेता के भाई पर दुराचार का प्रयास करने का आरोप है। इसलिए स्थानीय लोगों ने उनपर हमला किया। इस मामले में तृणमूल का कोई हाथ नहीं है। तृणमूल पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

कैप्शन : भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष का क्षतिग्रस्त घर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.