Move to Jagran APP

दशक बाद घर लौटी लापता महिला

जागरण संवाददाता कोलकाता हैम रेडियो ऑपरेटरों की तत्परता से एक विक्षिप्त प्रौढ़ महिला द

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 11:00 AM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 11:00 AM (IST)
दशक बाद घर लौटी लापता महिला
दशक बाद घर लौटी लापता महिला

जागरण संवाददाता, कोलकाता : हैम रेडियो ऑपरेटरों की तत्परता से एक विक्षिप्त प्रौढ़ महिला दशक के बाद अपने घर लौट पाई। पुलिस प्रशासन से संपर्क कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद हैम रेडियो ऑपरेटरों ने महिला को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की। रानिया किस्कू नाम की महिला झारखंड के बोकारो जिले के आराजू-सिंहवाडीह गांव की रहने वाली है। पास-पड़ोस के लोगों ने उसे मृत समझ लिया था, लेकिन लगभग 10 साल बाद वह अपने गांव लौटी। उसके पति एवं एक लड़के की मृत्यु हो चुकी है। उसके और दो बच्चे हैं, लेकिन उनका कोई पता नहीं है। वेस्ट बंगाल रेडियो क्लब के सचिव अंबरीश नाग विश्वास ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले पुलिस ने इस महिला को बेहाला के विद्यासागर अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी भाषा किसी को समझ में नहीं आ रही थी। उस स्थिति में वह अस्पताल में ही रह गई। हैम रेडियो के मध्यम से इस महिला के गांव-घर का पता चला।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.