गांधी संकल्प यात्रा को लेकर तृणमूल-भाजपा में संघर्ष, एक मरा
गांधी संकल्प यात्रा को केंद्र करके तृणमूल व भाजपा के बीच संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना को लेकर कूचबिहार दो नंबर ब्लॉक राजनीतिक तनाव देखा गया।
कूचबिहार, संवाद सूत्र, गांधी संकल्प यात्रा को केंद्र करके तृणमूल व भाजपा के बीच संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना को लेकर कूचबिहार दो नंबर ब्लॉक राजनीतिक तनाव देखा गया।
मालूम हो कि गांधी जयंती के उपलक्ष्य में कूचबिहार जिले में गांधी संकल्प यात्रा जारी है। यह संकल्प यात्रा गत 16 अक्टूबर से शुरू होकर आगामी 25 अक्टूबर तक चलेगी। इस दिन जिले के वानेश्र्वर, थानेश्र्वर, धांगधिंगगुड़ी, पुंडीबाड़ी, पातलाखावा, नाटाबाड़ी सहित कई जगहों पर संकल्प यात्रा की गई।
वहीं पातलाखावा इलाके में इस यात्रा को लेकर तृणमूल व भाजपा के बीच संघर्ष की घटना घटी। इस में दोनों पक्षों की ओर से कई लोग घायल हुए। वही कई बाइकों में तोडफोड़ की गई। तृणमूल कार्यालय में तोडफोड़ भी की गई। इधर तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि इस घटना में भाजपा कर्मी के हाथों जहिरूद्दिन सरकार नामक एक कर्मी की मौत हुई। वही भाजपा ने इस आरोप को खारिज किया है।
जिला तृणमूल नेता तथा उत्तर बंग उन्नयन मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने कहा कि गांधी संकल्प यात्रा नाम से भाजपा कूचबिहार जिले को अशांत करने की कोशिश कर रही है। इस हमले में उनके एक कर्मी जहिरूद्दिन सरकार की मौत हुई है। घायल हालत में उसे कूचबिहार के प्राइवेट नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया।
वही भाजपा का दावा है कि संकल्प यात्रा में तृणमूल कांग्रेस के कर्मियों ने हमला किया है। पार्टी के कूचबिहार जिला सभानेत्री मालति राभा ने कहा कि हमलोगों ने छानबीन की है। उस व्यक्ति की मौत हृदय गति रूक जाने से हुई है