Move to Jagran APP

प. बंगाल में पेड़ से लटकता मिला पंचायत के भाजपा सदस्य के बेटे का शव

भाजपा सदस्य जादव सहिस के 22 वर्षीय पुत्र शिशुपाल सहिस का शव पेड़ पर लगे फंदे से लटकता पाया गया। भाजपा ने तृणमूल समर्थक बदमाशों पर इस घटना का आरोप लगाया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 12:13 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 12:13 PM (IST)
प. बंगाल में पेड़ से लटकता मिला पंचायत के भाजपा सदस्य के बेटे का शव
प. बंगाल में पेड़ से लटकता मिला पंचायत के भाजपा सदस्य के बेटे का शव

कोलकाता, जेएनएन। पुरुलिया जिला अंतर्गत बगमुंडी विधानसभा क्षेत्र के अर्सा थाना के सिरकाबाद ग्राम पंचायत के भाजपा सदस्य जादव सहिस के 22 वर्षीय पुत्र शिशुपाल सहिस का शव पेड़ पर लगे फंदे से लटकता पाया गया। भाजपा ने तृणमूल समर्थक बदमाशों पर इस घटना का आरोप लगाया है। 

loksabha election banner

जिला का आड़षा थाना का अन्तर्गत सिरकावाद पंचायत का सेनावना ग्राम में भारतीय युवा मोर्चा का एक सदस्य का लटका हुआ शव को बरामद किया है। पुलिस सुत्र का अनुसार मृतक शिशुपाल सहिस (23),सेनावना ग्राम का निवासी था। उनके पिता यादव सहिस सिरकावाद पंचायत का भाजपा का सदस्य है। सेनावना ग्राम के पास पैड़ से शिशुपाल सहिस का फंंदा से लटका हुआ शव को देखकर लोगों ने पुलिस को सुचना दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए पुरुलिया सदर अस्पताल में भेज कर एक अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है। भाजपा का पुरुलिया जिला अध्यक्ष विद्यासागर चक्रवर्ती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आतंक का माहौल पैदा कर के लिए तृणमुल कांग्रेस केे गुंडो ने भाजपा के युवा कार्यकर्ता की हत्या की है। इससे पहले पंचायत चुनाव का समय वलरामपुर में भी भाजपा का कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो एवं दुलाल कुमार को फंंदा  लगाकर हत्या किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.