Move to Jagran APP

West Bengal Crime : बंगाल में नदी किनारे ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म, मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी

दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली इलाके में हुई घटना। किशोरी अस्पताल में भर्ती। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार लड़की सुबह शौच के लिए गई थी। उसी समय आरोपित शमसुल घरामी नदी में जाल फेंकने जा रहा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Vijay KumarEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 05:54 PM (IST)
West Bengal Crime : बंगाल में नदी किनारे ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म, मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी
पीड़ित परिवार ने कुलतली थाने में शमसुल के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई घटना को लेकर कोलकाता में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस भाजपा और योगी सरकार के खिलाफ लगातार रैलियां आयोजित कर रही है। परंतु, इन सबके बीच शनिवार की सुबह कोलकाता से सटे दक्षिण चौबीस परगना जिले के कुलतली थाना क्षेत्र के मेरीगंज नंबर 1 ग्राम पंचायत के नोआपाड़ा गांव में एक किशोरी को जबरन उठकर नदी किनारे ले जाया गया और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद किशोरी को वहीं छोड़कर दुष्कर्मी फरार हो गए। 

loksabha election banner

जयनगर अस्पताल में किशोरी का इलाज

यही नहीं दुष्कर्मी ने किशोरी को धमकी दी है कि यदि घटना के बारे में किसी के सामने मुंह खोला तो जान से मार देंगे। स्थानीय लोगों ने लड़की को नदी किनारे बेहोश पड़ा देखा तो उसके परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया। खबर मिलने पर परिवार के सदस्यों ने मौके पर पीड़िता को अस्पताल ले गए। जयनगर अस्पताल में किशोरी का इलाज चल रहा है। 

मुंह दबाया व जबरन नदी किनारे ले गया

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, लड़की सुबह शौच के लिए गई थी। उसी समय आरोपित शमसुल घरामी नदी में जाल फेंकने जा रहा था। नाबालिग को अकेला पाकर उसने उसका मुंह दबाया और जबरन उसे नदी किनारे ले गया। फिर वहां लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार ने कुलतली थाने में शमसुल के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.