West Bengal Covid-19 : बंगाल में कोरोना के 3545 नए केस और 49 मरे, 4.63 लाख के पार संक्रमित
रिकवरी रेट बढ़कर 92.88 फीसद से अधिक हुआ। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 63 हजार 463 हो गई जिसमें 24880 एक्टिव केस है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8121 हो गई है। इधर पिछले 24 घंटे में 49 मौतें हुई है।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में मंगलवार को भी कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3,545 नए मामले आए तथा 49 लोगों की मौत भी हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 63 हजार 463 हो गई, जिसमें 24,880 एक्टिव केस है। वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,121 हो गई है।
पिछले 24 घंटे में रिकवरी रेट बढ़कर 92.88%
दूसरी ओर पिछले 24 घंटे में 3,646 मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 30 हजार 462 हो गई है। इसी के साथ रिकवरी रेट बढ़ कर 92.88 फीसद हो गई है, जो एक दिन पहले 92.80 फीसद थी।
24 घंटे में उत्तर 24 परगना में 15 की मौत
इधर, पिछले 24 घंटे में 49 मौतें हुई है उनमें उत्तर 24 परगना में सर्वाधिक 15, कोलकाता में 11 एवं हावड़ा जिले में 7 मरीजों की मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले सोमवार 3557 नए मामले आए थे एवं 47 मौतें हुई थी। रविवार को 3591 नए मामले आए थे एवं 49 मौतें हुई थी।
राज्य में जांच की संख्या 56 लाख के पार
शनिवार को 3639 नए मामले आए थे एवं 53 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 44,562 नमूनों की जांच हुई है। इसी के साथ राज्य में अब तक कुल जांच की संख्या 56 लाख 9 हजार 893 हो गई है।
कोरोना मीटर : बंगाल
कुल केस/ 24 घंटे में : 4,63,463/3,545
सक्रिय केस/ 24 घंटे में : 24,880/-150
स्वस्थ हुए/ 24 घंटे में : 4,30,462/3646
कुल मृत्यु/ 24 घंटे में : 8,121/49
कुल टेस्ट/ 24 घंटे में : 56,09,893/44,562