West Bengal Covid-19 : कोरोना के 3315 नए मामले आए और 52 मरे , संक्रमितों का आंकड़ा 4.86 लाख पार
साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए। रिकवरी रेट बढ़कर 93.28 फीसद हुआ। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 86 हजार 799 हो गई जिसमें 24221 एक्टिव केस है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8476 हो गई है।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में सोमवार को कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि एक दिन बाद ही मंगलवार को एक बार फ़िर नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गईं। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3315 नए मामले आए तथा 52 और लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले 2671 नए मामले आए थे और 48 मौतें हुई थी। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 86 हजार 799 हो गई, जिसमें 24,221 एक्टिव केस है। वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,476 हो गई है।
24 घंटे में रिकवरी रेट बढ़कर 93.28 फीसद हुआ
दूसरी ओर पिछले 24 घंटे में 3,340 मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 54 हजार 102 हो गई है। इसी के साथ रिकवरी रेट बढ़ कर 93.28 फीसद हो गई है, जो एक दिन पहले 93.23 फीसद थी।
24 घंटे में उत्तर 24 परगना में सर्वाधिक 11 मौतें
इधर, पिछले 24 घंटे में जो 52 मौतें हुई है उनमें उत्तर 24 परगना में सर्वाधिक 11, कोलकाता में 8 एवं दक्षिण 24 परगना व हावड़ा में 6- 6 मरीजों की मौत हुई है।
सोमवार को 2671 नए मामले आए और 48 मौतें
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले सोमवार को 2671 नए मामले आए थे और 48 मौतें हुई थी। रविवार को 3367 नए मामले आए थे एवं 54 मौतें हुई थी। शनिवार को 3459 नए मामले आए थे एवं 52 मौतें हुई थी।
राज्य में जांच की संख्या 59.16 लाख के पार
राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 43,241 नमूनों की जांच हुई है। इसी के साथ राज्य में अब तक कुल जांच की संख्या 59 लाख 16 हजार 174 हो गई है।
कोरोना मीटर : बंगाल
कुल केस/ 24 घंटे में : 4,86,799/3315
सक्रिय केस/ 24 घंटे में : 24,221/-77
स्वस्थ हुए/ 24 घंटे में : 4,54,102/3340
कुल मृत्यु/ 24 घंटे में : 8,476/52
कुल टेस्ट/ 24 घंटे में : 59,16,174/43,241