Move to Jagran APP

आदिवासी महिला से दुष्कर्म की घटना पर भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री ममता पर साधा कड़ा निशाना

पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा ने बशीररहाट में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़ा निशाना साधा है।

By Vijay KumarEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 05:58 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 05:58 PM (IST)
आदिवासी महिला से दुष्कर्म की घटना पर भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री ममता पर साधा कड़ा निशाना
आदिवासी महिला से दुष्कर्म की घटना पर भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री ममता पर साधा कड़ा निशाना

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा ने बशीररहाट में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़ा निशाना साधा है। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पाल ने कहा-'माननीया मुख्यमंत्री, आप को संबोधित करते समय मुझे माननीया शब्द का इस्तेमाल करने में शर्म आ रही है। आप और आपकी पार्टी के लोग क्या इंसान हैं? आप भी एक महिला हैं।

loksabha election banner

बंगाल में आपकी पार्टी के कर्मियों व आपके द्वारा पाले गए अल्पसंख्यकों के हाथों एक के बाद एक दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं और आप मजे से सबकुछ देख रही हैं। हर रोज बंगाल में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। कल रात बशीरहाट के हाड़वा थाने के अंतर्गत मुंशीयारी ग्राम में एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस राज्य में कानून-व्यवस्था अब मर चुकी है।लोकतंत्र के नाम पर गुंडागर्दी चल रही है। आप लोगों को अब सरकार में रहने का कोई अधिकार नहीं है। धिक्कार है।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.