Move to Jagran APP

West Bengal Assembly Election 2021: पूर्वस्थली दक्षिण में स्वपन देवनाथ के समक्ष तृणमूल का किला बचाने की चुनौती

West Bengal Assembly Election 2021 पूर्वस्थली दक्षिण सीट को पूर्व ब‌र्द्धमान जिले के सबसे हॉट सीट माना जाता है। यहां 22 अप्रैल को चुनाव होना है। यहां से स्वपन देवनाथ तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही वह ममता बनर्जी सरकार में मंत्री हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 10:07 PM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 10:07 PM (IST)
West Bengal Assembly Election 2021: पूर्वस्थली दक्षिण में स्वपन देवनाथ के समक्ष तृणमूल का किला बचाने की चुनौती
पूर्वस्थली दक्षिण में स्वपन देवनाथ के समक्ष तृणमूल का किला बचाने की चुनौती। फाइल फोटो

दुर्गापुर, हृदयानंद गिरि। बंगाल की पूर्वस्थली दक्षिण सीट को पूर्व ब‌र्द्धमान जिले के सबसे हॉट सीट माना जाता है। यहां 22 अप्रैल को चुनाव होना है। यहां से स्वपन देवनाथ तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही वह ममता बनर्जी सरकार में मंत्री हैं। उनके ही हाथ में जिले की तृणमूल कांग्रेस की कमान है। इस बार मंत्री को अपने ही किले में भाजपा से चुनौती मिल रही है। भाजपा ने यहां राजीव कुमार भौमिक को मैदान में उतारा है। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत भट्टाचार्य भी संयुक्त मोर्चा की नाव पर सवार होकर विजयश्री हासिल करने को बेताब है।

loksabha election banner

30 वर्ष तक रहा माकपा का दबदबा 

पूर्वस्थली दक्षिण सीट पर वर्ष 1977 से माकपा का ही दबदबा रहा। माकपा के इस मजबूत किले पर वर्ष 2006 में स्वपन देवनाथ ने तृणमूल कांग्रेस की लहर पर सवार होकर कब्जा जमाया था। 2011 और 2016 के चुनाव में भी उन्हें ही जीत हासिल हुई। ममता बनर्जी सरकार में उन्हें मंत्री पद भी मिला। 10 वर्षो से वे मंत्री हैं। यहां से बहुजन समाज पार्टी एवं पूर्वांचल महापंचायत ने भी प्रत्याशी उतारा है।

लोकसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर थी भाजपा

पिछले विधानसभा चुनाव तक पूर्वस्थली दक्षिण में भाजपा तीसरे नंबर की पार्टी थी। भाजपा का प्राप्त मत फीसद भी काफी कम था, लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा की यहां उपस्थिति दमदार रही है। भाजपा ने माकपा को पीछे धकेल दूसरे पायदान पर कब्जा किया था। विधानसभा चुनाव में वह नंबर एक के लिए जोर लगा रही है। लोकसभा चुनाव में यहां तृणमूल को 1,00,240, भाजपा को 78,332 और माकपा को 17,836 मत मिले थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.