Move to Jagran APP

west bengal : कोलकाता में चार नवंबर से किया जाएगा विज्ञान संगम का आयोजन

चार नवंबर से विज्ञान संगम का आयोजन किया जाएगा जिसमें विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को दुनिया की कई बड़ी विज्ञान परियोजनाओं की झलक मिलेगी।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 01:56 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 01:56 PM (IST)
west bengal : कोलकाता में चार नवंबर से किया जाएगा विज्ञान संगम का आयोजन
west bengal : कोलकाता में चार नवंबर से किया जाएगा विज्ञान संगम का आयोजन

कोलकाता, जागरण संवाददाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता महानगर में चार नवंबर से विज्ञान संगम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को दुनिया की कई बड़ी विज्ञान परियोजनाओं की झलक मिलेगी। एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 31 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शन का उद्घाटन केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन करेंगे।

loksabha election banner

इसकी जानकारी देते हुए परमाणु ऊर्जा आयोग के सचिव अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि विज्ञान संगम में बड़ी वैश्विक विज्ञान परियोजनाओं में भारत के कौशल को दिखाया जाएगा। प्रदर्शनी में न केवल स्कूलों और कॉलेजों से बल्कि उद्योग जगत से जुड़े लोगों के भी बड़ी संख्या में आने की उम्मीद है।

श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि मुंबई और बेंगलुरू के बाद कोलकाता विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करने वाला तीसरा शहर है। वहीं साइंस सिटी के निदेशक सुब्रत चौधरी ने बताया कि साइंस सिटी में आयोजित प्रदर्शनी में दो लाख लोगों के आने की उम्मीद है। इससे पहले हुई प्रदर्शनी में क्रमश 1.2 और 1.4 लाख लोग शामिल हुए थे। इसके लिए यहां के विश्वविद्यालय, कालेजों और स्कूलों के प्रबंधन के साथ बैठक की गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.