बंगाल का दो दिवसीय दौरा : शुक्रवार रात में ही कोलकाता पहुंच जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह
पहले उनका 19 दिसंबर शनिवार को यहां पहुंचने का कार्यक्रम था। भाजपा की ओर से गुरुवार रात सूचना जारी। केंद्रीय गृह मंत्री शुक्रवार रात लगभग 1130 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद न्यूटाउन के वेस्टिन होटल में रात्रि विश्राम करेंगे।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह शुक्रवार रात में ही कोलकाता पहुंच जाएंगे। पहले उनका 19 दिसंबर, शनिवार को यहां पहुंचने का कार्यक्रम था।
भाजपा की ओर से गुरुवार रात सूचना जारी
इस बीच प्रदेश भाजपा की ओर से गुरुवार रात में एक सूचना जारी कर बताया गया कि केंद्रीय गृह मंत्री शुक्रवार रात लगभग 11:30 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।
न्यूटाउन के वेस्टिन होटल में रात्रि विश्राम
इसके बाद न्यूटाउन के वेस्टिन होटल में वे रात्रि विश्राम करेंगे। फिर अगले दिन 19 दिसंबर से उनका दो दिवसीय दौरा शुरू होगा जिसमें वे मेदिनीपुर व बीरभूम जिले जाएंगे। 19 को शाह मेदनीपुर में एक सभा करेंगे।
किसान के घर में दोपहर का भोजन करेंगे
वह यहां एक किसान के घर में दोपहर का भोजन भी करेंगे। अगले दिन रविवार को शाह बीरभूम जिले के दौरे पर जाएंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान शाह का कई कार्यक्रम है।