Move to Jagran APP

तृणमूल कार्यकर्ताओं के साथ संघर्ष में 14 भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, राज्यपाल ने सरकार को कोसा

बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या आदि को लेकर ममता सरकार के खिलाफ भाजपा ने राज्य में काला दिवस का पालन किया।

By Vijay KumarEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 10:03 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 10:03 PM (IST)
तृणमूल कार्यकर्ताओं के साथ संघर्ष में 14 भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, राज्यपाल ने सरकार को कोसा
तृणमूल कार्यकर्ताओं के साथ संघर्ष में 14 भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, राज्यपाल ने सरकार को कोसा

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था, पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या, महिलाओं के साथ अत्याचार आदि को लेकर ममता सरकार के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को राज्य में काला दिवस का पालन किया। इस कड़ी में मंगलवार को भाजपा के विरोध प्रदर्शनों के बीच कोलकाता के अम्हर्स्ट स्ट्रीट और एमजी रोड क्रॉसिंग पर पुलिस ने 14 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक भाजपा का यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया था। भाजपा के 20 समर्थक वहां जमा हुए। भाजपा कार्यकर्ता जब विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तभी वहां तृणमूल कांग्रेस के भी कुछ कार्यकर्ता पहुंच गए और उन्हें  ऐसा करने से रोका। इसके बाद भाजपा तथा तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बहस होने लगी जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और 14 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। 

loksabha election banner

भाजपा का आरोप है कि उनके पार्टी कार्यकर्ता अनिरुद्ध घोष को  बस उतारकर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पिटाई की जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। भाजपा का आरोप है कि बंगाल में कोई राजनीतिक लोकतंत्र नहीं है और अबतक उसके एक सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है। बता दें कि पिछले सप्ताह उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद से भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ राय का शव फंदे से झूलते हुए अवस्था में मिला था। भाजपा इसे हत्या बता रही है। इस हत्याकांड के खिलाफ भी भाजपा लगातार मुखर है।

बंगाल के राज्यपाल ने राजनीतिक हिंसा को लेकर सरकार को कोसा

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था की हालत बिगड़ रही है। राज्य राजनीतिक हिंसा की गिरफ्त में है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। राज्यपाल ने ट्वीट किया, इस तरह की हर घटना से पता चलता है कि कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है। धनखड़ ने कहा कि पुलिस का राजनीतिकरण कर दिया गया है, जो विपक्षी नेताओं और सांसदों के लिए चेतावनी जैसा है। उन्होंने कहा, पुलिस अधिकारी राजनीतिक दूत की तरह काम कते हैं और कानून को लेकर लापरवाह हैं। राज्यपाल धनखड़ ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और उन्हें बंगाल के बिगड़ते हालात से अवगत कराया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.