Move to Jagran APP

बंगाल में भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, छह गंभीर, हमले के आरोप पर तृणमूल कांग्रेस का इंकार

हिंसा-भाजपा के गृह संपर्क अभियान के दौरान बदमाशों ने किया हमला तृणमूल ने किया इन्कार। धारदार हथियार से हमला तथा की गई राड-डंडे से पिटाई। भाजपा कार्यकर्ताओं की हालत नाजुक जांच पड़ताल जारी। आरोप-पुलिस का समर्थन। भाजपा की आपसी रंजिश का नतीजा तृणमूल कांग्रेस।

By Vijay KumarEdited By: Published: Sat, 12 Dec 2020 09:40 PM (IST)Updated: Sat, 12 Dec 2020 09:40 PM (IST)
बंगाल में भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, छह गंभीर, हमले के आरोप पर तृणमूल कांग्रेस का इंकार
भाजपा ने हमले का आरोप तृकां पर लगाया, तृणमूल ने भाजपा की आपसी रंजिश का नतीजा बताया।

राज्य ब्यूरो,  कोलकाता : विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इस कड़ी में शनिवार की शाम उत्तर 24 परगना जिले के हालीशहर में भाजपा के गृह संपर्क अभियान के दौरान कथित तृणमूल कांग्रेस के कुछ बदमाशों ने धारदार हथियार तथा राड-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान एक भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। छह कार्यकर्ताओं की हालत गंभीर है। मृत भाजपा नेता का नाम सैकत भोवाल है तथा वह पार्टी के बूथ अध्यक्ष बताए गए हैं। भाजपा ने हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस के बदमाशों पर लगाया है,  जबकि तृणमूल ने कहा है कि यह भाजपा की आपसी रंजिश का नतीजा है। 

loksabha election banner

धारदार हथियार से हमला तथा की गई राड-डंडे से पिटाई 

जानकारी के मुताबिक हालीशहर के बारेंद्र गली इलाके में स्थानीय पालिका के छह तथा नौ नंबर वार्ड में शनिवार की शाम भाजपा की ओर से गृह संपर्क अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत नेता तथा कार्यकर्ता लोगों से घर-घर मिल रहे थे। इस दौरान कथित तृणमूल कांग्रेस के कुछ बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया तथा राड-डंडे से पिटाई करने लगे। 

भाजपा कार्यकर्ताओं की हालत नाजुक, जांच पड़ताल जारी 

इस घटना में बदमाशों ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष सैकत भोवाल समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता बुरी तरह जख्मी हो गए। भाजपा नेता को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छह भाजपा कार्यकर्ताओं की हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। 

निशाना-सत्तारुढ दल पर आरोप, पुलिस का समर्थन हासिल

इधर बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा है कि यह हमला तृणमूल कांग्रेस के बदमाशों की ओर से किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता सुबोध अधिकारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में तृणमूल के बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला बोला। इन्हें पुलिस का समर्थन मिल रहा है। 

यह भाजपा की आपसी रंजिश का नतीजा : तृणमूल कांग्रेस

दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि यह भाजपा की आपसी रंजिश का नतीजा है। इस घटना से तृणमूल कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है।पुलिस का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। अभी तक इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.