लोगों को मिला रहा टिकट टू दुर्गापूजा अभियान
तापस ने अपने माता-पिता को टिकट टू दुर्गापूजा के लिए नामित किया था।
कोलकाता, [प्रेट्र ]। एक एफएम चैनल के ‘टिकट टू दुर्गापूजा’ अभियान से वर्षो बाद लोग दुर्गापूजा के अवसर पर अपने प्रियजनों से मिल पा रहे हैं। 14 वर्षो बाद टोरंटो से अपने गृह नगर कोलकाता आने वाले त्रिनंजन मित्र को टिकट टू दुर्गापूजा के लिए सदस्यों द्वारा नामित किया गया था।
उनके परिवार की तीन पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों में उनके 92 वर्षीय दादा भी शामिल हैं। मित्र लंबे समय से कोलकाता नहीं आ पा रहे थे। टिकट टू दुर्गापूजा के लिए चुने जाने पर इस वर्ष वे अपने परिवार के साथ पंडाल में जा सकेंगे।
बूढ़े दंपती अशित रंजन दास और रितिका दास असम से अपने पुत्र तापस दास और उनकी पत्नी से मिलने आए। तापस ने अपने माता-पिता को टिकट टू दुर्गापूजा के लिए नामित किया था। अपनी खराब आर्थिक स्थिति के कारण वह उन्हें कोलकाता नहीं ला सका था। शारजाह में रहने वाले अर्पण नस्कर को उनके माता-पिता ने टिकट टू दुर्गापूजा अभियान के लिए नामित किया था।
उन्होंने अपने माता-पिता के साथ महासप्तमी मनाई। चैनल ने अभियान के विजेताओं के कोलकाता आने के किराये का भुगतान किया।