Move to Jagran APP

बंगाल भाजपा नेतृत्व व पार्टी की राज्यसभा सदस्या रूपा गांगुली के बीच बढ़ रही तकरार

पार्टी की चेतावनी के बावजूद बतौर निर्दलीय प्रत्याशी केएमसी चुनाव लड़ रहे गौरव विश्वास का खुलकर समर्थन कर रही हैं रूपा। केएमसी के वार्ड से भाजपा की पार्षद रहीं तिस्ता विश्वास के आकस्मिक निधन के बाद उनके पति गौरव को टिकट नहीं दिया गया।रूपा इसी का विरोध कर रही हैं।

By Priti JhaEdited By: Published: Thu, 16 Dec 2021 06:36 PM (IST)Updated: Thu, 16 Dec 2021 06:36 PM (IST)
बंगाल भाजपा नेतृत्व व पार्टी की राज्यसभा सदस्या रूपा गांगुली के बीच बढ़ रही तकरार
बंगाल भाजपा नेतृत्व व पार्टी की राज्यसभा सदस्या रूपा गांगुली के बीच बढ़ रही तकरार

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल भाजपा नेतृत्व व पार्टी की राज्यसभा सदस्या रूपा गांगुली के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। रूपा कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के चुनाव में पार्टी की तरफ से टिकट नहीं दिए जाने पर बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे गौरव विश्वास का खुलकर समर्थन कर रही हैं। इसे लेकर उन्हें पार्टी नेतृत्व की तरफ से चेतावनी मिल चुकी है। इसके बावजूद वह अपने रूख पर अडिग हैं।

loksabha election banner

केएमसी के 86 नंबर वार्ड से भाजपा की पार्षद रहीं तिस्ता विश्वास के आकस्मिक निधन के बाद उनके पति गौरव को टिकट नहीं दिया गया। रूपा इसी का विरोध कर रही हैं। रूपा केएमसी चुनाव को लेकर हुई पार्टी की वर्चुअल बैठक से भी बीच में उठ गई थीं। उन्होंने यह तक यह दिया था कि ऐसी बेकार की बैठकों में उन्हें क्यों बुलाया जाता है। उस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष व बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजुमदार भी उपस्थित थे। इसके बाद केएमसी चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से स्टार प्रचारणकों की जो सूची तैयार की गई, उसमें रूपा का नाम शामिल नहीं किया गया।

बंगाल भाजपा नेतृत्व व पार्टी की राज्यसभा सदस्या रूपा गांगुली के बीच तकरार बढ़ती जा रही है।केएमसी के 86 नंबर वार्ड से भाजपा की पार्षद रहीं तिस्ता विश्वास के आकस्मिक निधन के बाद उनके पति गौरव को टिकट नहीं दिया गया। रूपा इसी का विरोध कर रही हैं। रूपा केएमसी चुनाव को लेकर हुई पार्टी की वर्चुअल बैठक से भी बीच में उठ गई थीं। कहा जा रहा है कि गौरव का समथॅन करने के कारण ही उनका नाम इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। बंगाल भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर ऐसा किया गया है। इस बीच रूपा के भाजपा छोडऩे की भी अटकलें हैं, हालांकि रूपा व बंगाल भाजपा नेतृत्व, दोनों की तरफ से अब तक इस बाबत कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.