BJP Worker Murder : बंगाल में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, तृणमूल काे ठहराया जिम्मेदार, दो कार्यकर्ता गिरफ्तार
BJP Worker Murder बंगाल में उत्तर 24 परगना के हिंगलगंज में भाजपा के बूथ उपाध्यक्ष की कथित हत्या से तनाव। दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। विजयवर्गीय ने ट्वीट किया ममता राज में राजनीतिक हिंसा की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक संघर्ष की घटनाएं बढ़ती जा रही है। भाजपा ने मंगलवार को अपने एक और कार्यकर्ता की हत्या किए जाने का दावा किया है। पार्टी का आरोप है कि उत्तर 24 परगना के हिंगलगंज के मंगलचंडी गांव में सत्तारूढ़ तृणमूल के गुंडों द्वारा किए गए क्रूर हमले में भाजपा बूथ उपाध्यक्ष रवींद्र नाथ मंडल की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और मारे गए भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों ने पंचायत प्रधान और उनके बेटे को इस हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। प्रधान व उनके बेटे तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। हालांकि तृणमूल ने भाजपा के आरोपों को खारिज किया है।पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो तृणमूल समर्थकों को गिरफ्तार किया है।
हत्या के लिए तृणमूल को जिम्मेदार ठहराया
प्रधान व उनके बेटे तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। हालांकि तृणमूल ने भाजपा के आरोपों को खारिज किया है। इधर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस घटना को लेकर निशाना साधते हुए हत्या के लिए तृणमूल को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'ममता राज में राजनीतिक हिंसा की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही।
कार्यकर्ताओं की हत्या का तृणमूल पर आरोप
भाजपा की आवाज दबाने के लिए हिंगलगंज के बूथ उपाध्यक्ष रवींद्रनाथ मंडल की तृणमूल के गुंडों ने हत्या कर दी। इसके पीछे कौन है,ये सब जानते हैं,सिवाय पुलिस के!कला और संस्कृति का राज्य ये हिंसा ज्यादा दिन नहीं झेलेगा!' गौरतलब है कि हाल के दिनों में भाजपा राज्य में अपने कई कार्यकर्ताओं की हत्या का तृणमूल पर आरोप लगा चुकी है। हालांकि तृणमूल इससे इन्कार करती रही है।