Move to Jagran APP

न्यूटाउन के होटल में जबरन शराब पिलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

न्यूटाउन के एक होटल में किशोरी को ले जाकर जबरन शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

By Vijay KumarEdited By: Published: Thu, 11 Jun 2020 08:19 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2020 08:19 PM (IST)
न्यूटाउन के होटल में जबरन शराब पिलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
न्यूटाउन के होटल में जबरन शराब पिलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : न्यूटाउन के एक होटल में किशोरी को ले जाकर जबरन शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वारदात न्यूटाउन के सीई ब्लॉक के एक होटल में हुई। गिरफ्तार युवक शुलंगुड़ी और नंदनगर इलाके के रहने वाले हैं।

prime article banner

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने गुरुवार सुबह न्यूटाउन थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। वह न्यूटाउन के ज्योतिनगर इलाके की रहने वाली है। उसने आरोप लगाया कि दोनों युवक उसे जबरन होटल में ले गए और शराब पीने के लिए मजबूर किया। उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर बेहोश कर होटल में छोड़कर फरार हो गए। सुबह जब उसे होश आया तो वह घर लौटी और अपने परिवार को सारी बात बताई। उसके बाद थाने आकर शिकायत दर्ज कराई। न्यूटाउन पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरुवार सुबह ही दो युवकों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सभी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपितों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.