युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अपने ही घर में फंदे से लटकर युवक ने आत्महत्या कर ली।
By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 02:35 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 02:35 PM (IST)
संवाद सूत्र, मालबाजार। अपने ही घर में फंदे से लटकर युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम रबी शाबर (40) बताया गया। यह घटना माल ब्लॉक के डामडिम चाय बागान के शेवरा लाइन के श्रमिक बस्ती इलाके की है। मृतक के चाचा विनोद शाबर ने कहा कि शनिवार को रबी की पत्नी अपने बच्चे को साथ लेकर किसी रिश्तेदार के यहां चली गई।
रात को रबी घर में अकेले ही था। सुबह आसपास के लोगों ने देखा कि उसके घर का दरवाजा बंद है। काफी देर बाद भी दरवाजा नहीं खोलने पर लोगों ने छप्पड़ से देखा तो रबी का शव फंदे से लटका हुआ था।
इसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें