Move to Jagran APP

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में तीन जगहों पर तृणमूल कांग्रेस तथा भाजपा में संघर्ष, 12 जख्मी

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में तीन जगहों पर तृणमूल कांग्रेस तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में संघर्ष की घटनाएं घटी हैं।

By Vijay KumarEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 08:24 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 08:24 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में तीन जगहों पर तृणमूल कांग्रेस तथा भाजपा में संघर्ष, 12 जख्मी
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में तीन जगहों पर तृणमूल कांग्रेस तथा भाजपा में संघर्ष, 12 जख्मी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में तीन जगहों पर तृणमूल कांग्रेस तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में संघर्ष की घटनाएं घटी हैं। इन घटनाओं में दोनों ओर से 12 लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटनाएं उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा, हालीशहर तथा नैहाटी में घटी है। 

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक आज सुबह जगतदल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय पर बमबाजी की गई।तृणमूल कांग्रेस ने हमले का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं को लगाया है जबकि दूसरी ओर  भाजपा ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। पता चला है कि जिस कार्यालय पर हमला हुआ है वह पहले  तृणमूल कांग्रेस का हुआ करता था। लोकसभा चुनाव के बाद उस कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना कब्जा जमा लिया। उसके बाद हाल के दिनों में तृणमूल कांग्रेस ने फिर से अपना कार्यालय भाजपा से छीन लिया। 

सूत्रों ने बताया कि भाजपा फिर से उस कार्यालय पर अपना कब्जा जमाना चाहती थी और इसी को लेकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में संघर्ष हुआ। वहीं दूसरी ओर जिले के हालीशहर तथा नैहाटी में स्थानीय तृणमूल नेताओं के घर पर कल देर रात कुछ लोगों ने बम फेंक दिए। हालांकि इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। तृणमूल कांग्रेस ने हमले का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं को लगाया है जबकि दूसरी ओर भाजपा ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस दोनों ही घटनाओं की जांच पड़ताल कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.