Move to Jagran APP

भाजयुमो के राज्य अध्यक्ष सौमित्र खां आगामी लोस चुनाव में बंगाल में भाजपा के सिर्फ तीन सीटें जीतने का कर रहे दावा!

इस समय एक आडियो क्लिप खूब वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राज्य अध्यक्ष सौमित्र खां आगामी लोकसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा के महज तीन सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं।

By Vijay KumarEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 10:54 PM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 10:54 PM (IST)
भाजयुमो के राज्य अध्यक्ष सौमित्र खां आगामी लोस चुनाव में बंगाल में भाजपा के सिर्फ तीन सीटें जीतने का कर रहे दावा!
भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राज्य अध्यक्ष सौमित्र खां

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : इस समय एक आडियो क्लिप खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राज्य अध्यक्ष सौमित्र खां आगामी लोकसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा के महज तीन सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। वे कथित तौर पर एक पार्टी कार्यकर्ता से कह रहे हैं कि भाजपा को अगले लोकसभा चुनाव में सिर्फ तीन सीटें ही मिल पाएंगी, बाकी 39 सीटें तृणमूल कांग्रेस के खाते में चली जाएंगी।

prime article banner

भाजपा ने इस आडियो क्लिप को फर्जी बताया है। भाजपा के प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह आडियो क्लिप फर्जी है। इसका कोई आधार नहीं है भाजपा अगले लोकसभा चुनाव में बंगाल में 35 सीटें जीतेगी। इस बाबत सौमित्र खां की अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि आडियो क्लिप में सौमित्र खां कथित तौर पर अपनी पार्टी पर बंगाल में हिंदुओं को बांटने का आरोप लगा रहे हैं।

वह कह रहे हैं कि बंगाल में हिंदुओं को बांटने की कोशिश की जा रही है। ऐसा करने से नहीं चलेगा। वह बंगाल से बनाए गए चार मंत्रियों में से तीन को नकारा भी कह रहे हैं। वे कह रहे कि शांतनु ठाकुर को छोड़कर कोई भी मंत्री किसी काम का नहीं है। गौरतलब है कि सौमित्र खां अतीत में भाजपा के खिलाफ कई बयान दे चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.